Article in Hindi: क्या आपने Part of Speech का नाम सुना है क्या आपको लगता है कि अंग्रेजी सीखने के लिए Grammar का यह सबसे अहम् भाग है तो आप कुछ भूल रहे है क्योंकि Articles (A, An तथा The) भी हमें भाषा को सही से पढ़ने और बोलने में मदद करते है। 

इस ब्लॉग में, हम इन Articles in Hindi के सही उपयोग को उदाहरणों के साथ आपको बताएंगे, ताकि आप अपने Sentence को सही और सहज तरीके से बना सकें। साथ ही, हम यहां आपके साथ कुछ नियम भी साझा करेंगे जो आपकी अंग्रेजी भाषा को सुधारने में मदद करेंगे। इस लेख से, आप अंग्रेजी व्याकरण के इस महत्वपूर्ण पहलुओं को आसानी से समझ पाएंगे और इंग्लिश स्पीकिंग की ओर एक कदम बढ़ाएंगे।

English Grammar में Article क्या होते है?

Article Meaning in Hindi: यह एक छोटा सा शब्द है जो हमें बताता है कि कोई वस्तु विशिष्ट है या नहीं। Article (A, An तथा The) आमतौर पर Noun के पहले आता है और क्योंकि यह Noun के बारे में बताता है, इसलिए इसे Adjective के रूप में भी माना जा सकता है।

आइए समझे दुनिया की प्रसिद्ध Dictionary Article की क्या परिभाषा देती है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि Article क्या होते है। 

Article Definition in Hindi

Merriam-Webster Dictionary के अनुसार: वह शब्द या उपसर्ग (जैसे ‘a’, ‘an’, और ‘the’) जो Noun के साथ मिलकर उसकी सीमा या परिभाषित करने में मदद करते है।

Collins Dictionary के अनुसार: एक Article वह होता है जो स्पष्ट करता है कि हम किस तरह के Noun की बात कर रहे हैं। इंग्लिश में, ‘a’ और ‘an’ को ‘Indefinite Article’ कहा जाता है, और ‘the’ को ‘Definite Article’ कहा जाता है।

Macmillan Dictionary के अनुसार: Article एक प्रकार का word है जो हमें बताता है कि हम किस विशेष वस्तु की ओर या किसी सामान्य उदाहरण की ओर देख रहे हैं। ‘a’ या ‘an’ Indefinite Article’ कहलाता है, और ‘Definite Article’ कहलाता है।

Article कितने प्रकार के होते हैं?

Sentence में प्रयुक्त होने वाले A, An तथा The, Articles है जिसमें A/An को Indefinite Article और The को Definite Article की श्रेणी में रखा गया है। 

  1. Indefinite Article
  2. Definite Article

A और An का उपयोग

नियम 1: Sentence में किसी अनिश्चित व्यक्ति, पशु या वस्तु का बोध होता है तो Singular Countable Noun यानि कि Common noun और Collective Noun के पहले किया जाता है A/An का प्रयोग किया जाता है। 

उदाहरण के लिए,

  • He is a doctor (वह एक डॉक्टर है)

नियम 2: यदि किसी Sentence में Noun से पहले Adjective या Adjective + Adverb आता है तो आपको A/An का प्रयोग अपने सबसे निकटतम Word के अनुसार करना होगा। 

उदाहरण के लिए,

  • Karan is an intelligent teacher.

नियम 3: हमेशा याद रखे, A/An का प्रयोग उस Word के उच्चारण पर निर्भर करता है जिससे पहले उसका प्रयोग होता है इसलिए सिर्फ Word की spelling को ध्यान में रखकर A/An न करे। यहां पर अगर Word स्वर-ध्वनि (vowel sound) से शुरू होता है तो आपको An का प्रयोग करना है, जबकि Word व्यंजन-ध्वनि (consonant sound) से शुरू होता है तो आपको A का प्रयोग करना है। 

  • स्वर-ध्वनि (Vowel Sound) – अ, आ, इ, ई, उ…
  • व्यंजन- ध्वनि (Consonant Sound) – क, ख, ग, घ…… 

उदाहरण के लिए, 

  • Rahul is an honest Police Officer.
  • Sunil is a one-eyed man.

नियम 4: Sentence में पूरी जाति का बोध कराने के लिए हमेशा Singular Countable Noun से पहले A/An का प्रयोग किया जाता है। 

उदाहरण के लिए, 

  • A man needs food.

नियम 5: आमतौर पर Proper Noun से पहले A/An का प्रयोग नहीं किया जाता है, लेकिन अगर किसी Sentence में Proper noun से पहले A/An प्रयोग हो रहा है तो वह किसी व्यक्ति या स्थान का बोध न कराकर उस स्थान या व्यक्ति में निहित गुण के बारे में बता रहा होता है।

उदाहरण के लिए,

  • Ramesh is a Hitler.

‘The ‘ का उपयोग

नियम 1: Sentence में जब कोई Singular Countable Noun किसी speech के दौरान पहली बार आता है तो उससे पहले A/An का प्रयोग होता है, जबकि अगर जब उसी Noun का दोबारा उपयोग होता है तो उसके पहले ‘The’ का प्रयोग होता है; जैसे

  • I saw a boy. The boy was very intelligent.

नियम 2: अगर किसी Sentence में Noun + Preposition + Noun का प्रयोग हो रहा है तो पहले Noun के पहले The का उपयोग होगा; जैसे 

  • The Brass of India is very famous.

नियम 3: अगर Sentence में  किसी पर्वत श्रेणी (Range of Mountains) के उपयोग हो रहा है तो उनके नामों से पहले The का प्रयोग होगा; जैसे

  • The Vindhyas, 
  • The Alps
  • The Himalayas

हालंकि, चोटी (Peak) या पहाड़, जो एकवचन के रूप में होते हैं उनके नाम के पहले The का प्रयोग नहीं किया जाता है; जैसे :

  • Mount Abu
  • Mount Everest
  • Snowdon

नियम 4: Sentence में द्वीप समूह (Group of Islands) के नामों के पहले हमेशा The का प्रयोग होता है; जैसे :

  • The Andamans
  • The West Indies
  • The East Indies

हालंकि, ऐसे द्वीप जो एकवचन रूप में हैं उनके नामों से पहले The का प्रयोग नहीं होता है; जैसे :

  • Java
  • Sumatra
  • Sicily

नियम 5: सागर, नदी, खाड़ी, मरुभूमि या जंगल आदि के नामों के पहले हमेशा The का प्रयोग होता है; जैसे

  • The Indian Ocean
  • The Ganges
  • The Bay of Bengal
  • The Sahara

नियम 6: Sentence में बड़े ग्रन्थों के नाम के पहले हमेशा The का प्रयोग किया जाता है; जैसे 

  • The Gita 
  • The Bible
  • The Quran

नियम 7: आकाशीय पिण्ड (heavenly bodies), दिशा (directions) या जो ऐसी वस्तुएं जो दुनिया में सिर्फ एक है, उनके नाम से पहले The का प्रयोग किया जाता है; जैसे

  • The earth, 
  • The east, 
  • The air, 
  • The equator 

लेकिन God, Heaven, Hell तथा Parliament आदि शब्दों के साथ The का प्रयोग नहीं किया जाता है।

नियम 8: समाचार-पत्रों (newspapers ) के नाम के पहले भी The का प्रयोग किया जाता है; जैसे

नियम 9: ऐतिहासिक इमारतों (historical buildings), स्थानों (places), घटनाओं (events) आदि के नामों से पहले भी The का प्रयोग किया जाता है; जैसे

  • The Red Fort
  • The Kaba
  • The French Revolution 

नियम 10: Musical Instruments के नामों से पहले The का प्रयोग होता है; जैसे

  • I can play the piano.
  • Rohit plays the guitar very well.

लेकिन musical instruments का प्रयोग यदि Countable noun के रूप में हो रहा है, तो इनके पहले A/An का प्रयोग होता है; जैसे 

  • She has bought a harmonium.