जब भी अंग्रेजी सीखने की बात आती है, तो हमें सबसे पहले समझने की आवश्यकता है कि अंग्रेजी क्या है और हमें क्यों सीखने चाहिए? क्योंकि जब तक आप ये नहीं समझेंगे कि आपको अंग्रेजी सीखनी क्यों है तब तक आपके लिए अंग्रेजी को समझना मुश्किल हो सकता है। 

अधिकतम देखा गया है कि हिंदी माध्यम के छात्र इंग्लिश नहीं बोल पाते है जबकि उन्होंने सालो साल अंग्रेजी को प्रत्येक क्लास में पढ़ा है ऐसा क्यों है? क्योंकि अभी तक आप अंग्रेजी को सिर्फ एक विषय के रूप में पढ़ते आये है जैसे … 

Subjects

जबकि अंग्रेजी कोई विषय नहीं बल्कि एक भाषा है। यही बजह है कि ज्यादातर लोग इंग्लिश को सही से बोल नहीं पाते है क्योंकि हमने प्रत्येक कक्षा में अंग्रेजी के पेपर को पास करने के लिए ही अंग्रेजी को पढ़ा है यही बजह है कि भारत में लाखो की संख्या में लोग अंग्रेजी बोल या समझ नहीं पा रहे है। 

मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि आपको अंग्रेजी आना अनिवार्य है लेकिन अगर आप प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने जा रहे है तो आपके लिए अंग्रेजी सीखना जरुरी है। 

अंग्रेजी भाषा क्या है?

अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा है जिस तरह से हिंदी, उर्दू, फारसी, पंजाबी आदि। किसी भी भाषा का उपयोग हम ऐसे व्यक्ति से बात करने के लिए करते है जिसे वह भाषा पहले से आती है। 

इसको एक उदाहरण से समझते है : 

माना कि आप जर्मनी घूमने के लिए गए, जहां कोई भी हिंदी भाषा को नहीं समझता है और आपको भी जर्मन भाषा बोलना नहीं आता है तो क्या आप वहां पर उनके द्वारा किसी भी बात को समझ पायेंगे या फिर वह आपकी बात को समझ पायेंगे। 

नहीं,

क्योंकि किसी के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए एक ऐसी भाषा की समझ होना जरूरी है जिसे दोनों लोग समझते है। 

अभी आप समझ गए होंगे कि अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा है और कुछ नहीं। 

हमें इंग्लिश क्यों सीखना चाहिए?

कम समय में ही अंग्रेजी प्रमुख वैश्विक भाषा बन गई है, क्योंकि वर्तमान समय में अंग्रेजी बोलने वालो की सख्या 1.5 अरब से अधिक है, इसलिए ये दुनिया में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्राथमिक भाषा भी है, क्योंकि अभी के समय में अंग्रेजी 70 से अधिक देशों में आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा, दुनिया का अधिकांश वैज्ञानिक और उनकी रिसर्च थ्योरी अंग्रेजी में ही प्रकाशित है।

वर्तमान समय में अंग्रेजी या इंग्लिश एक ऑफिसियल लैंग्वेज बन गयी है यानि कि एक ऐसी भाषा बन गयी है जिसका इस्तेमाल ऑफिस, मीटिंग, बैंक, सरकारी ऑफिस आदि में कहीं भी चले जाए, आपको सभी दस्ताबेज आदि इंग्लिश में ही मिलेंगी। 

इसीलिए ज्यादातर देशो में इंग्लिश भाषा बोली जाती है और उनके ऑफिस में इंग्लिश में काम होता है। 

हमें इंग्लिश क्यों सीखना चाहिए? इसके कुछ अन्य कारणों को समझे है जो इस प्रकार है:

शिक्षा (Education)

अगर आप अंग्रेजी बोलना और समझना जानते है तो आप बड़ी मात्रा में शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच पा सकते है क्योंकि आज कल लगभग प्रत्येक प्रोफेशन में अंग्रेजी को महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसके अलावा अधिकतम पाठ्यपुस्तकें, ऑनलाइन कोर्सेस और शैक्षिक वीडियो भी आपको अंग्रेजी भाषा में ही मिलेगी। 

साथ ही दुनिया भर के सभी विश्वविद्यालय भी अंग्रेजी में लेक्चर और परीक्षा आयोजित करते हैं, जिससे यह छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण भाषा बन गयी है फिर चाहते वह विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं या फिर अपने देश में रहकर ही अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करना चाहते है। 

करियर के अवसर (Job Opportunity)

व्यापार की दुनिया में अंग्रेजी भाषा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, इसलिए अगर आप किसी क्षेत्र में प्रोफेशनल के रूप में काम करना चाहते है तो अंग्रेजी भाषा सबसे अहम् कड़ी होती है क्योंकि व्यापार में आपको अलग – अलग देशो एंव राज्यों के लोगो से बात करने की आवश्यकता होती है जिसके लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। 

कंपनियों को अपने कर्मचारियों को अंग्रेजी में कुशल होने की आवश्यकता होती है, और भाषा बोलने में सक्षम होने से नौकरी चाहने वालों को अन्य उम्मीदवारों की तुलना में नौकरी पाने में आसानी होती है। 

यात्रा (Travel) 

कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली जाती है, जिससे यात्रियों के लिए स्थानीय लोगों के साथ बात करना और अपरिचित स्थानों पर नेविगेट करना आसान हो जाता है। साथ ही यह पर्यटकों को स्थानीय दर्शनीय स्थलों और वहां की गतिविधियों के बारे में उनकी अपनी भाषा में जानकारी प्राप्त करने की अनुमति भी देता है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान

विभिन्न देशों के लोगों के लिए एक दूसरे के साथ बात करने के लिए अंग्रेजी एक आम भाषा है। यह लोगों को विभिन्न संस्कृतियों को समझने और उनकी सराहना करने की अनुमति देता है, और लोगों के बीच भाषा की बाधाओं को तोड़ने में मदद कर करती है। 

इनफार्मेशन तक पहुंच

अभी के समय में आप किसी भी जानकारी को कुछ ही सेकंड में इंटरनेट की मदद से देख सकते है, क्योंकि इंटरनेट इनफार्मेशन का एक विशाल स्रोत है, और इसका अधिकांश भाग अंग्रेजी में है। इसलिए अंग्रेजी को समझने और पढ़ने में सक्षम होने से लोगों को जानकारी ऑनलाइन एक्सेस करने की अनुमति मिलती है, क्योंकि अभी ऐसे बहुत से ब्लॉग एंव क्षेत्र में जिनके बारे में हमें हिंदी, तमिल या मराठी जैसे भाषा में जानकारी शायद  नहीं मिलेगी।

निष्कर्ष

अंत में, आज की वैश्वीकृत दुनिया में सफल होने के लिए किसी भी व्यक्ति के लिए अंग्रेजी एक आवश्यक भाषा बन चुकी है। हम ये नहीं कह रहे है कि अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो आप सफल नहीं हो सकते है बल्कि हम कहने कहने का प्रयास कर रहे है कि प्रोफेशनल दुनिया में अंग्रेजी भाषा आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए अगर आप कोई व्यापार करना चाहते है या पढ़ाई कर नौकरी करना चाहते है तो आपको अंग्रेजी बोलना और समझना अवश्य सीखना चाहिए।

अगर आप भी उन लोगो में से है जो लाख कोशिशों के बाद भी अंग्रेजी नहीं सीख पा रहे है तो हमने आपके लिए अंग्रेजी की पूरी केटेगरी तैयार की है जिसमें आपको स्टेप वाय स्टेप सभी आवश्यक पहलुओं को बारीकी से समझाया गया है।

उम्मीद करते है कि अभी आपको भाषा और विषय के बीच अंतर समझ आ गया होगा, साथ ही यह समझने में भी मदद मिली होगी कि आपको अंग्रेजी क्यों सीखने चाहिए। इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।

FAQs

प्रश्न:- 1) अंग्रेजी भाषा का क्या महत्व है?

उत्तर: अंग्रेजी भाषा सीखना आज के समय में आवश्यक है। यह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर सफल होने में मदद करेगा।

प्रश्न:- 2) अंग्रेजी भाषा पढ़ने से क्या लाभ है?

उत्तर: वर्तमान समय में अंग्रेजी एक कॉर्पोरेट भाषा बन गयी है इसलिए अगर आप बिज़नेस करना चाहते है या फिर नौकरी करना चाहते है अंग्रेजी बोलना और समझना जरुरी हो गया है। 

प्रश्न:- 3) अंग्रेजी भाषा के जनक कौन है?

उत्तर: अंग्रेजी भाषा के जनक जेफ्री चौसर है। 

प्रश्न:- 4) अंग्रेजी भाषा में कुल कितने शब्द हैं?

उत्तर: अंग्रेजी भाषा में कुल 26 शब्द होते हैं। 

प्रश्न:- 5) भारत में अंग्रेजी भाषा का स्थान

उत्तर: भारत में अंग्रेजी भाषा का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह शिक्षा, व्यापार, और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

प्रश्न:- 6) हिंदी और अंग्रेजी भाषा में क्या अंतर है?

उत्तर: हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इसमें स्वर और व्यंजन होते हैं, जबकि अंग्रेजी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। इसमें 26 अक्षर होते हैं।