Noun in Hindi : अभी के समय में अंग्रेजी अनिवार्य भाषा बन गयी है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे अंग्रेजी से डर लगता है। इसलिए आज हम अंग्रेजी को बेसिक्स से सीखने के लिए Noun से शुरुआत करते है। इस लेख के माध्यम से आप Noun Kise Kahate Hain, Noun Definition in Hindi, Noun Meaning in Hindi, Types of Noun in Hindi और Noun in Hindi Examples के बारे में विस्तार से समझ सकते है। 

प्रत्येक Sentence, Subject, Verb और Object से मिलकर बना होता है, हालंकि नाउन Subject या Object दोनों हो सकता है इसलिए अंग्रेजी भाषा को समझने के लिए नाउन को समझना बहुत जरूरी है। 

Noun Kise Kahate Hain

Noun Definition in Hindi या नाउन की परिभाषा :- किसी स्थान, व्यक्ति, वस्तु के नाम को ही Noun कहते है, जैसे – आगरा, मोहन, राजू, मेज आदि।

Noun Definition in Hindi

Noun Meaning in Hindi : नाउन, Sentence का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे आमतौर पर किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के बारे में जानकारी या उसे कोई निर्देश देने के लिए प्रयोग किया जाता है। किसी Sentence में उपयोग होने वाले किसी भी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को नाउन कहा जाता है।

Noun किसे कहते है?

अगर आसान शब्दों में कहे तो, कोई भी नाम नाउन कहलाता है जैसे – राम, श्याम, दिल्ली आदि। 

Noun Meaning in English : The Noun is the name of everything such as Ram, Mohan, Agra, Prime Minister etc 

Note :- किसी भी Sentence में नाउन , Subject भी हो सकता है या Object भी हो सकता है। Subject और Object कब नाउन होता है इसकी जानकारी आगे दी गयी है, इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े। 

ये भी पढ़े : अंग्रेजी भाषा क्या है और हमें क्यों सीखनी चाहिए?

Noun Examples in Hindi

यहां आपके लिए कुछ Noun Examples in Hindi दिए गए है जो आपको Noun को  आसानी से समझने में मदद करेंगे।

Noun Example Noun in a Sentence
Person The woman is a lawyer.
Place Jaipur is a beautiful city.
Thing The book is on the table.
Idea Honesty is the best policy.
Quality Kindness is important.
Time A year has 12 months.
Event The party was fun.

 

अभी आपने जाना Noun किसे कहते है, और अभी हम समझेंगे कि नाउन  कितने प्रकार के होते है। तो चलिए समझते है। 

Types of Noun in Hindi 

Noun कितने प्रकार के होते है, इसे हम दो तरह से समझने की कोशिश करेंगे, जिसमें पहले तरीके में हम Grammar के अनुसार नाउन  कितने प्रकार के होते है समझेंगे, जबकि दुसरे तरीके में Easy Learning Method के आधार पर समझेंगे, जिसे आपको नाउन का कब और कैसे इस्तेमाल होता है समझने में आसानी हो। 

सबसे पहले हम पहले तरीके को समझने का प्रयास करते है, 

English Grammar के आधार पर

Helping Verb का उपयोग कब, कहां और कैसे करना है उसके लिए Grammar में नाउन को 5 भागो में विभाजित किया गया है। नाउन Sentence में Subject या Object हो सकता है या Singular या Plural भी हो सकता है उसी के आधार पर Helping Verb का उपयोग किया जाता है। तो चलिए नाउन के प्रकार को एक – एक  समझते है। 

Noun कितने प्रकार के होते है? : नाउन  के मुख्यतः पांच भेद होते हैं, जो इस प्रकार है:

#1 Proper Noun

Person, Place और Thing के नाम को Proper Noun कहते है। 

जैसे – Ram, Jaipur, Book, India etc

#2 Common Noun

Common Noun वह नाउन है जिससे किसी एक जाति या वस्तु को पुकारा जा सके। दुसरे शब्दों में किसी भी Class, Community  या Same kind of thing को Common नाउन कहा जाता है। 

जैसे – Human, Girl, Boy, King, Country, City, Doctor, Teacher etc 

#3 Collective Noun

Collective Noun वह संज्ञा है जो व्यक्तियो या वस्तुओं के समूह को प्रकट करता है या कुछ व्यक्तियों अथवा वस्तुओं का जिकर एक साथ करने के लिए विशेष नामों का प्रावधान किया गया है समूह के इन नामों को Collective नाउन कहते है। 

आइए, इसे समझते है:

  • विधार्थी कक्षा में पढ़ रहे है। 
  • लोग सिनेमा घर में फिल्म देख रहे है। 
  • बच्चे मैदान में खेल रहे है। 
  • अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहा है। 

ऊपर दिए गए वाक्यों में आए रंगीन शब्द किसी विशेष समूह को दर्शाते हैं इसलिए ये सभी Collective नाउन हैं। क्योंकि ये शब्द किसी समूह के लिए उपयोग किए गए है। 

#4 Material Noun

Material Noun वह नाउन होता है जिसे किसी ऐसे वस्तु के वर्णन के लिए उपयोग किया जाता है जिन्हे इंद्रियों द्वारा पहचाना जा सके। जैसे – लकड़ी, हवा, सोना, चांदी, प्लास्टिक, कपडा, कांच, पत्थर, रेट एंव सीमेंट आदि। 

आइए, इसे समझते है:

  • आज हवा बहुत तेज चल रही है। 
  • मेरी अंगूठी सोने की है।
  • यह मकान सीमेंट से बना है। 
  • लकड़ी सर्दियों में जलाने के काम आती है। 

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में आए रंगीन शब्द एक Material वस्तु के बारे में बता रहे हैं इसलिए ये सभी Material नाउन हैं। 

#5 Abstract Noun 

Abstract नाउन को समझने से से पहले हमें Abstract को समझना चाहिए, तो पहले इसे समझते है.. 

Abstract का मतलव होता है जिसका कोई shape न हो यानि कि जिसे महसूस किया जा सके, लेकिन आँखों से देखा  न सके। 

Abstract Noun वह नाउन है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु के गुण, दोष, अवस्था आदि प्रकट हो अथवा ज्ञान की किसी अवस्था का बोध हो। दुसरे शब्दों में, Qualities, Actions, State और Emotions के नाम को Abstract Noun कहा जाता है। 

जैसे – Honesty is the Best Policy. 

ये भी पढ़े : भाषा किसे कहते है?

Easy Learning के आधार पर 

नाउन को आसानी से समझने के लिए हम इन्हे दो भागों में विभाजित करेंगे, जिससे आपको नाउन को समझने में आसानी होगी। 

  • #1 Countable Noun 
  • #2 Uncountable Noun

#1 Countable Noun in Hindi 

Countable Noun उन नाउन को कहते है जिन्हे गिना जा सकता है। 

Countable Noun को हम Singular और Plural की तरह उपयोग करेंगे, जो आप नीचे टेबल में देख सकते है। 

Singular किसी एक व्यक्ति या वस्तु को दर्शाता है जबकि Plural एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु को दर्शाता है  .

Singular Noun  Plural Noun 
Pen Pens
Boy Boys
Fan Fans
Book Books
Mobile Mobiles

Note :- Singular नाउन के साथ में हमेशा Singular Verb का उपयोग होता है जबकि Plural नाउन के साथ में हमेशा Plural Verb का उपयोग होता है। 

#2 Uncountable Noun in Hindi 

Uncountable Noun उन नाउन को कहते है जिन्हे गिना नहीं जा सकता है। इसके साथ ही इसे अच्छे से समझने के लिए हम इन्हे दो भागो में विभाजित करेंगे, जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी है। 

Note :- Uncountable Noun के साथ हमेशा Singular Verb का उपयोग किया जाता है। 

Noun का उपयोग कैसे करे?

Grammar के अनुसार आपको नाउन के कई तरह के उपयोग के बारे में बताया गया है, लेकिन यहां पर हम आपको English Speaking Oriented के माध्यम से नाउन  को तीन तरह से उपयोग करेंगे। 

  1. Nominative Case :- इस Case को Sentence में Subject की तरह उपयोग किया जाता है। 
  2. Objective Case :- इस Case को Sentence में Object की तरह उपयोग किया जाता है। 
  3. Possessive Case :- इस Case को Sentence में Relation बताने के लिए उपयोग किया जाता है। 

अभी आप सोच रहे होंगे कि ये Case क्या है? तो चलिए पहले इसे ही समझते है, 

Case Meaning in Hindi :- नाउन या Pronoun का case ये बताता है कि वह व्यक्ति या वस्तु वाक्य में कर्ता (Subject) की भूमिका या कर्म (Object) निभा रहा है।

#1 Nominative Case

अगर इसे एक शब्द में कहा जाए, तो Nominative Case का मतलब Subject होता है। जब नाउन कोई काम करता है तो उसे Subject कहा जाता है। दुसरे शब्दों में, जब नाउन का उपयोग Subject की तरह होता है तब उसे Nominative Case कहा जाता है। 

जैसे,

  • Rahul is reading a Book.
  • Jaipur is a beautiful City.

इन उदाहरण में Rahul और Jaipur दोनों ही Subject है इसलिए ये Nominative Case के अंतर्गत आते है। 

#2 Objective Case

जब Noun को हम Object की तरह उपयोग करते है तब उसे Objective Case कहते है, ये दो तरह के होते है जो इस प्रकार है। 

  1. Direct Object : जब Object को Non – Living Noun की तरह उपयोग किया जाता है तब उसे Direct Object कहा जाता है। 
  2. Indirect Case : जब Object को Living Noun की तरह उपयोग किया जाता है तब उसे Indirect Object कहा जाता है। 

ऊपर पर उदाहरण में देख सकते है कि Umbrella एक Non Living (जिसमें जीवन न हो) वस्तु है इसलिए इसे Direct Object कहेंगे, जबकि me यानि मैं एक Living (जिसमें जीवन हो) thing है इसलिए इसे Indirect Object कहेंगे। 

#3 Possessive Case

Possessive Case Sentence में Relation को दर्शाता है, जिसके लिए Sentence में () का उपयोग किया जाता है, जिसका हिंदी में अर्थ का या की होता है। 

जैसे,

  • Rahul’s job (राहुल की नौकरी)
  • Meera’s mother (मीरा का माता जी)

अभी आप सोच रहे होंगे कि Subject के साथ में ‘s का उपयोग क्यों किया गया है तो इसे समझने के लिए आप हमारा Singular and Plural in Hindi आर्टिकल पढ़ सकते है जिसमें Singular और Plural के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

Singular Possessive Case : Singular word के साथ में हम apostrophe (‘s) का उपयोग करते है,

उदाहरण के लिए,

  • Door’s  lock
  • Mobile’s Charger

Plural Possessive Case : जब नाउन Plural हो तब आप apostrophe () का उपयोग करते है लेकिन s का उपयोग नहीं करते है। 

उदाहरण के लिए,

  • Boys’ hostel
  • Girl’ hostel

Note :- कुछ ऐसे word भी होते है जिन्हे हम बोलते या पढ़ते है तो s की sound आती है तो वहां पर हमें सिर्फ apostrophe () का ही उपयोग करना है s का नहीं। 

उदाहरण के लिए,

  • For Goodness’ sake. (भगवान के लिए)
  • For Peace’ sake. (शांति के लिए)

नियम :- कभी भी Double किसी भी Sentence में apostrophe () का उपयोग नहीं करना है। 

उदाहरण के लिए,

  • My Door’s  lock ‘s keys  were lost (❌)
  • The Keys of my door’s lock were lost. (✅)

Nouns के कुछ नियम

Nouns के उचित उपयोग के लिए आवश्यक grammatical rules इस प्रकार हैं:

Rule 1 : 

कुछ Nouns हमेशा Singular होते हैं; जैसे-

Work, Wood, Paper, Glass, Dust, Traffic, Furniture, Information, Poetry, Scenery, Machinery,  Electricity, Food, Grass, Luggage, Advice, Iron आदि।

ध्यान रखें इन Nouns के पहले न तो a/an का प्रयोग होता है और न ही इनका Plural बनाया जाता है क्योंकि ये सभी Uncountable Noun है।

Rule 2 

कुछ Nouns का स्वरूप Plural होता है लेकिन वे Singular होते हैं इसलिए उनके साथ हमेशा Singular Verb का प्रयोग किया जाता है; जैसे-

Economics, Civics, Physics, Ethics, News, Mathematics, Politics, Genetics, Innings आदि। 

Rule 3 

कुछ Nouns के Singular तथा Plural रूप में कोई परिवर्तन नहीं किया जाता है क्योंकि उनका प्रयोग भाव के अनुसार Singular या Plural रूप में होता है; जैसे-

Deer, Sheep, Fish (fishes भी), Means, Dozen, Hundred, Thousand, Score, Agenda, Data आदि ।

Dozen, score, hundred, thousand Singular number के रूप में होता है यदि इनका प्रयोग अंकों के बाद किया गया हो लेकिन Dozens of Eggs, Hundreds of People कहा जाता है।

Rule 4 

कुछ Nouns देखने में Singular प्रतीत होते हैं लेकिन हमेशा Plural होते हैं; जैसे-

Police, Gentry, Peasantry, Cattle, Poultry, People, Electorate आदि ।

Rule 5 

Crowd, Audience, Family, Government,  Class, Jury, Public आदि Nouns से यदि एक इकाई (unit) का बोध हो तो Singular लेकिन यदि इनसे इनके सदस्यों का बोध होता हो तो Plural माना जाता है।

Rule 6 

यदि किसी Sentence में Preposition के पहले और बाद में एक ही Noun का प्रयोग हो रहा है तो दोनों ओर Noun Singular ही होगा। 

Rule 7 

अगर किसी Sentence में One of, each of, either of, neither of का प्रयोग हो रहा है तो उसके बाद Plural Noun का प्रयोग किया जाता है।

Rule 8 

किसी भी Compound Noun का Plural बनाने के लिए Root Word में Plural Formation किया जाता है। 

Rule 9 

Man तथा Woman से बने Compound Nouns के यदि दो Nouns closely related हों तो ‘s का प्रयोग

दोनों parts में plural formation की तरह होता है। जैसे

Singular Plural
Man Servant Men Servants
Woman Doctor Women Doctors

Rule 10 

दो लगातार Nouns पर ‘s (apostrophe ‘s’) का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

Rule 11 

Sentence में Apostrophe (‘s) का प्रयोग सजीव वस्तुओं के साथ किया जाता है, यानि इसका आप निर्जीव वस्तुओं के साथ उपयोग नहीं कर सकते है। 

Rule 12 

यदि Sentence में anybody, somebody, nobody आदि के साथ else का उपयोग हो रहा है तो ‘s का प्रयोग else पर किया जाएगा। 

Rule 13 

Compound Nouns के अन्तिम शब्द पर हमेशा ‘s का उपयोग किया जाता है। जैसे कि 

(i) समय बताने वाले शब्दों के साथ ‘s का उपयोग

  • a week’s leave, a moment’s delay 

(ii) कुछ उत्कृष्ट प्राकृतिक वस्तुओं के साथ ‘s का उपयोग

  • the sun’s rays, the earth’s surface

(iii) वजन बताने वाले शब्दों के साथ ‘s का उपयोग

  • a ton’s weight, a kilogram’s weight 

(iv) Space बताने वाले शब्दों के पहले प्रयुक्त Nouns के साथ ‘s का उपयोग

  • a needle’s point, a boat’s length

हमें उम्मीद है कि आपको इस लेख को पढ़कर समझने में आसानी हुई होगी कि Noun Kise Kahate Hain? इसके साथ ही अगर आपका इससे संबधित कोई भी सवाल रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते है हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी।