Singular and Plural in Hindi : English Grammar में ‘Singular’ और ‘Plural’ अक्सर उपयोग किए जाते है क्योंकि इनको समझे बिना आप अंग्रेजी बोलने या लिखने में हमेशा गलती है क्योंकि यह ग्रामर के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स में से एक है। ‘Singular’ और ‘Plural’ हमें Sentence में बताते है कि Subject एक या एक से अधिक। यह हमें सही अर्थ प्रदान करने में मदद करते है और सुनने वाले के लिए भी समझने में सहायक साबित होता है। 

स्कूली शिक्षा के अलावा English Grammar से भारत की विभिन्न सरकारी नौकरीयों की परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते है इसलिए इस लेख में, हम अंग्रेजी व्याकरण के दो सबसे महत्वपूर्ण पहलु Singular and Plural in Hindi के बारे में बात करेंगे। यह दोनों पहलु हमें शब्दों के सही रूपों की समझ प्रदान करते हैं।

आइए इस लेख के माध्यम से हम Singular and Plural in Hindi, Singular and Plural Meaning in Hindi, प्रयोग, और महत्व को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे ताकि हम अंग्रेजी भाषा के इन महत्वपूर्ण पहलुओं को समझकर English Speaking सीखने के सफर को जारी रख सके। 

Singular और Plural किसे कहते है?

Singular and Plural in Hindi : एक वस्तु या व्यक्ति की जानकारी देने वाले Noun को Singular Noun कहते है, जबकि एक से अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों की जानकारी देने वाले Noun को Plural Noun कहते है। 

Singular Noun Plural Noun
Boy Boys
Girl  Girls
Car Cars 

Singular Noun किसे कहते है?

Singular की परिभाषा: जब हम किसी एक ही व्यक्ति, स्थान, वस्त्र, वस्तु या विचार की बात करते हैं, तो हम ‘Singular’ का प्रयोग करते हैं। इसका मतलब है कि हम केवल एक ही विषय की बात कर रहे हैं।

उदाहरण के लिए,

  • मैंने एक किताब पढ़ी। 

यहाँ ‘किताब’ की बात हो रही है, जिसका मतलब है कि सिर्फ एक ही पुस्तक की बात हो रही है इसलिए ये Singular को दर्शाता है। 

  • मेरे पास एक कुत्ता है। 

इस वाक्य में ‘कुत्ता’ यानि सिर्फ एक कुत्ते की बात हो रही है इसलिए ये भी Singular Noun है। 

जब हम अपने व्यक्तिगत के बारे में बताते हैं, तो हम ‘Singular Noun’ का प्रयोग करते हैं। जैसे, “मैंने अपना खाना खाया” यहाँ हम अपने खाने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा जब हम सिर्फ एक ही वस्तु की बात करते हैं, तो भी हम ‘Singular’ का प्रयोग करते हैं। जैसे, “मैंने एक किताब पढ़ी” यहाँ हम सिर्फ एक ही किताब की बात कर रहे हैं।

ये भी अवश्य पढ़े : अंग्रेजी भाषा क्या है और हमें क्यों सीखनी चाहिए?

इस तरीके से, हम ‘Singular Noun’ का सही तरीके से उपयोग करके अपने Sentence को स्पष्ट और अच्छे तरीके से बना सकते हैं।

Plural Noun किसे कहते है?

Plural की परिभाषा: जब हम किसी वस्तु या व्यक्ति के दो या दो से अधिक होने की बात करते हैं, तब हम ‘Plural’ का उपयोग करते हैं यानि कि जब हम उन चीज़ों की बात करते हैं जो बहुत सारे हैं यानि एक से अधिक है, तो हम ‘Plural Noun’ का उपयोग करते हैं।

चलिए Plural Noun को उदाहरण की मदद से समझते है,

  • मैंने एक गुब्बारा उड़ाया।

अब देखो यहां हम गुब्बारे कह रहे है यानि ये Singular की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि गुब्बारा सिर्फ एक ही है। 

  • हमने कई गुब्बारों को उड़ाया।

अब यहां देखो “गुब्बारों” शब्द का उपयोग किया गया है यानि हम कई गुब्बारों की बात कर रहे हैं। तो जब हम कई गुब्बारों की बात करते हैं, तब हम Plural Noun का प्रयोग करते हैं। 

आपने अभी देखा कि उदाहरणों के माध्यम से हम आसानी से Singular and Plural in Hindi को आसानी से समझ सकते हैं, तो चलिए अभी हम समझते है कि Singular Noun को Plural Noun में कैसे परिवर्तित करते है। 

Singular Noun को Plural Noun में कैसे बदले?

अभी तक हमने पढ़ा कि Singular and Plural Noun in Hindi यानि Singular और Plural Noun किसे कहते है तो चलिए अभी समझते है कि हम Singular Noun को Plural Noun में कैसे बदल सकते है। 

* जब किसी Noun के last में O, X, Z, Ch, Ss, Sh आए, तो आपको उस word में es जोड़ना है जिससे वह वर्ड Plural में परिवर्तित हो जायेगा। 

Singular Noun Plural Noun
Bus Buses
Box Boxes
Watch Watches
Coach Coaches
Hero Heroes
Ass Asses
Diss Disses

* जब किसी Noun के last में double vowel आए, तो आपको उसे Plural बनाने के लिए उसके last में s जोड़ देना है। 

Singular Noun Plural Noun
Bee Bees
Tree Trees
Zoo Zoos
Radio Radios

* जब किसी Noun के last में y आए और y से पहले consonant आए, तो आपको उस word को Plural बनाने के लिए last में से y को हटाकर ies लगा देना है। 

Singular Noun Plural Noun
Country Countries
Cry Cries
Family Families
Reply Replies
Key Keies
Way Waies

* जिस Noun के last में y आए और y से पहले कोई vowel आए तो Plural बनाते समय s जोड़ दिया जाता है। 

Singular Noun Plural Noun
Ray Rays
Toy Toys
Donkey Donkeys
Day Days
Journey Journeys
Essay Essays

* जिस Noun के last में f या fe आए, तो आपको उस word को Plural बनाने के लिए f या fe को हटाकर उसकी जगह ves लगा देंगे। 

Singular Noun Plural Noun
Knife Knives
Wife Wives
Thief Thives
Leaf Leaves

Singular Noun और Plural Noun संबधित कुछ जरूरी नियम

Noun के सही इस्तेमाल के लिए नीचे दिए गए नियमों को समझना आवश्यक है जो इस प्रकार है:

Rule (नियम) : 1

कुछ Noun का उपयोग हमेशा Plural Noun की form में ही होता है, इन Noun के last में लगे s को हटाकर इन्हे Singular नहीं बनाया जा सकता है। ये दिखने में भी Plural लगते है और इनका इस्तेमाल भी Plural की  तरह होता है। 

जैसे – Alms, Archive, Athletics, Assets, Amends, Bowls, Customs, Congratulations, Clippers, Earnings, Eyeglasses, Goggles, Proceeds, Troops, Vegetables, Wages etc. 

Singular Noun और Plural Noun

Rule (नियम) : 2

कुछ Noun दिखने में तो Plural की तरह लगते है हालंकि अर्थ में से Singular होते है और इनका उपयोग हमेशा Singular में ही होता है। 

जैसे – News, Politics, Economics, Mechanics, Mathematics, Ethics etc.

Example,

  • No news is good news. 
  • Ethics demands honesty in working.

Rule (नियम) : 3

कुछ Noun दिखने में Singular लगते है, लेकिन इनका upyog हमेशा Plural में ही होता है। 

जैसे – Cattle, Children, Police, Gentry, Clergy, Infantry.

Example,

  • There are many children.
  • There are no gentry in the colony.

Rule (नियम) : 4

कुछ Noun का उपयोग Singular Form में ही किया जाता है, ये Uncountable Noun है इनके साथ Articles(A, An) का use भी नहीं किया जाता है। 

जैसे – Money, Jewellery, Poetry, Stationary, Crockery, Luggage, Language, Furniture, Scenery, Bread, Knowledge, Mischief etc.

Example,

  • His Hair is very beautiful.
  • He has no knowledge of Physics.
  • I have no information about her.
  • He transported his furniture by Bus.

Rule (नियम) : 5

कुछ Noun Plural और Singular दोनों रूपों में एक ही रहते है। 

जैसे – Fish, Crew, Family, Team, Jury, Aircraft, Deer, Counsel etc.

Example,

  • Our Team is/are wearing their new uniform. 
  • The jury is/are considering  their verdict.
  • There are so many fish in the pond.

Rule (नियम) : 6

अगर कई Sentence में Numeral Adjective के बाद a half या a quarter आता है तो Noun को Numeral Adjective के बाद रखा जाता है और फिर a half  या a quarter लिखा जाता है। 

Example, 

He gave me one rupee and a half. (❌)

She gave me two rupees and a quarter. (❌)

Note : इन Sentence को इस तरह से लिखना गलत होगा, जबकि सही तरीका ये है… 

He gave me one and a half rupees. (✅)

She gave me two and a quarter rupees. (✅)

Rule (नियम) : 7

बहुत से ऐसे meaning है जिनके भाव के अनुसार Singular या Plural Noun के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

जैसे : Deer, Sheep, Fish (fishes ), Means, Dozen, Hundred, Thousand, Score, Agenda, Data आदि। 

Note: Dozen, Score, Hundred एंव Thousand का प्रयोग Singular Number के रूप में होता है यदि इनका प्रयोग अंकों के बाद किया गया हो लेकिन dozens of eggs. hundreds of people कहा जाता है।

जैसे : There are two score books which are lying unused in the library.

इस वाक्य में ‘scores’ के बदले ‘score’ का प्रयोग होगा, क्योंकि अंकों (one, two….) के बाद score, dozen, hundred का प्रयोग Singular रूप में होता है।

Rule (नियम) : 8

यदि Sentence में Plural Noun किसी देश या पुस्तक का नाम हो तो Singular verb का प्रयोग किया जाता है।

Rule (नियम) : 9

यदि Sentence में Plural Noun किसी quantity या amount को को प्रकट करे तो Singular Verb का उपयोग किया जाता है।

Rule (नियम) : 10

अगर Sentence में किसी भी Preposition के पहले और बाद में एक ही Noun हो रहा है तो दोनों ओर Noun Singular ही होता है। 

निष्कर्ष

किसी भी भाषा में सही व्याकरण का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि जब हम सही तरीके से बोलते हैं, तो हमारी बातें सामने वाले को समझने में आसान होती हैं और हमारे विचार भी स्पष्ट और सुंदर लगते हैं। 

बिना सही व्याकरण के हमारे Sentence का मतलब बिगड़ सकता है और दूसरे लोगों को समझने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हमें याद रखना चाहिए कि Singular and Plural in Hindi का सही प्रयोग करके हम सही तरीके से बोलें और सही व्याकरण का पालन करें। 

उम्मीद है आपको अभी समझ आए गया होगा कि English Grammar में Singular and Plural in Hindi क्या होते है जिसके साथ ही अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है और साथ ही आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।