Sangya in Hindi : हिंदी व्याकरण विभिन्न तरह के टॉपिक्स से मिलकर बना है जिनमें संज्ञा सबसे अहम टॉपिक्स में से एक है इसलिए हिंदी व्याकरण को समझना के लिए Sangya Kise Kahate Hain जानना आवश्यक है। इसके अलावा भारत की विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा जाता है और साथ ही स्कूल में बच्चो को भी पढ़ाया जाता है। 

इसलिए आज हम हिंदी व्याकरण के सबसे अहम टॉपिक संज्ञा पर चर्चा करेंगे कि Sangya Kise Kahate Hain और Sangya ke Kitne Bhed Hote Hain… 

तो चलिए सबसे पहले समझते है कि संज्ञा किसे कहते है?

Sangya Kise Kahate Hain 

संज्ञा की परिभाषा (Sangya ki Paribhasha) :- वाक्य का उपयोग आमतौर पर किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के बारे में जानकारी या उसे कोई निर्देश देने के लिए किया जाता है। वाक्य में प्रयुक्त होने वाले किसी भी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम को संज्ञा कहते है।

जैसे – आगरा, मोहन, राजू, मेज आदि। 

दुनिया बहुत ही रंगीन है, उसमें हर चीज़ की एक पहचान होती है जैसे कि एक पेड़ है, एक फल, एक नदी है, तो एक पहाड़ भी। ये सब चीज़ें आपस में अलग हैं, फिर भी हम उन्हें नाम देकर पहचानते हैं, यही नाम ही तो “संज्ञा” होते हैं!

संज्ञा वो शब्द हैं जो किसी व्यक्ति, वस्तु, जगह, भाव या विचार का नाम बताते हैं. मान लीजिये, आप अपने दोस्त को पार्क में बुला रहे हैं. आप कहते हैं, “आज शाम को ‘गोल मार्केट’ (संज्ञा – जगह) के पास मिलते हैं, वहाँ नई वाली ‘आइसक्रीम की दुकान’ (संज्ञा – वस्तु) खुली है!” इस वाक्य में आपने कई संज्ञाओं का इस्तेमाल किया.

संज्ञा का मतलव क्या होता है?

हम हर वस्तु व्यक्ति, प्राणी, स्थान या भाव को उसके नाम से जानते हैं। अतः किसी भी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, स्थान के नाम को ही संज्ञा(Noun) कहते हैं। संज्ञा को निम्नलिखित लक्षणों से पहचान सकते हैं। 

संज्ञा का मतलव क्या होता है?

संज्ञा के उदाहरण (Sangya Ke Udaharan)

  1. “राहुल बंसी बजा रहा है” : इस वाक्य में राहुल (व्यक्ति) बंसी बजा रहा है जो कि एक व्यक्ति है इसलिए यह नाम संज्ञा है, जैसे – आपका नाम या मेरा नाम भी संज्ञा का ही हिस्सा है। 
  2. “कंप्यूटर एक अच्छा उपकरण है” : इस वाक्य में एक उपकरण है जो अच्छा है जिसे कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है अतः यह एक वस्तु है इसलिए इसे वस्तु से सम्बंधित संज्ञा कहा जाता है। 
  3. “विज्ञान एक विशाल क्षेत्र है” : इस वाक्य में राजनीति एक विषय है जिसका बहुत विशाल क्षेत्र है इसलिए यह विषय से सम्बंधित संज्ञा है। 
  4. “भारत एक महान देश है” : इस वाक्य में भारत एक देश को दर्शाता है हालंकि भारत किसी व्यक्ति का नाम भी हो सकता है लेकिन यहाँ इस वाक्य में भारत एक देश है जो स्थान या क्षेत्र से सम्बंधित संज्ञा है। इसी तरह अन्य देशों और राज्यों के नाम भी संज्ञा कहलाते है। 

ये भी पढ़े : रस किसे कहते है?

अभी तक आप समझ चुके होंगे कि Sangya Kise Kahate Hain इसलिए आइए अभी हम समझते है कि Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain या संज्ञा कितने प्रकार के होते है?

संज्ञा के कितने भेद होते है?

संज्ञा के मुख्यतः पाँच भेद होते हैं, जो इस प्रकार है:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा
  5. समूहवाचक संज्ञा

#1 व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyakti Vachak Sangya)

जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता हैं। 

उदाहरण : गंगा, दिल्ली, जबाहर लाल नेहरू आदि। ये सभी शब्द एक विशेष नदी, विशेष शहर तथा विशेष पुरुष के लिए उपयोग किए गए हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण जो इस प्रकार है:

व्यक्तियों के नाम : महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, चंद्रशेखर आज़ाद, राहुल, विराट कोहली आदि।

देशों के नाम : भारत, सिंगापुर, अमेरिका, जापान, कनाडा, रूस आदि।

खेलों के नाम : हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल आदि।

पुस्तकों के नाम : रामायण, गोदान, महाभारत आदि।

त्योहारों के नाम : दीपावली, क्रिसमस, होली, ईद, गुरुपर्व आदि।

इमारतों के नाम : ताजमहल, लाल किला, चारमीनार, कोणार्क मंदिर आदि।

वस्तुओं का नाम : कार, साइकिल, मोटर साइकिल आदि। 

दिशाओं का नाम : उत्तर, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण

दिनों के नाम : रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार

ये सभी व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण है…. 

ये भी पढ़े: रस किसे कहते है?

#2 जातिवाचक संज्ञा (Jati Vachak Sangya)

जातिवाचक संज्ञा उस शब्द का कहा जाता है जिससे पूरी जाति का पता चले, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – नदी एक संज्ञा शब्द है क्योंकि यह कोई भी नदी हो सकती है।

आइए, इसे विस्तार से समझते है…. 

जातिवाचक संज्ञा

ऊपर दिए वाक्यों में आए लाल शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, प्राणी या स्थान का बोध न कराकर उनकी पूरी जाति को दर्शा रहे हैं इसलिए ये सभी जातिवाचक संज्ञाएँ हैं। क्योंकि ये शब्द पूरे वर्ग या जाति के लिए उपयोग किए गए है। 

जातिवाचक संज्ञा को अच्छे से समझने के लिए जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण को देखते है:

लड़का : राहुल, अमित, संदीप, सुनील, राजू, दिनेश, सौरभ, निखिल आदि। यहां पर लड़का एक जातिवाचक संज्ञा है जो पूरी एक जाति को दर्शा रहा है। 

पक्षी : चिड़िया, कबूतर, तोता, बत्तख आदि। 

पशु : गाय, बैल, भैंस आदि। 

ये भी पढ़े : विशेषण : भेद एवं परिभाषा

#3 भाववाचक संज्ञा (Bhav Vachak Sangya)

वह संज्ञा शब्द जो मन के भाव, किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के गुण-दोष तथा अवस्था के बारे में बताते हैं, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – खुशी, गम, दया, घमंडी आदि।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण :

भाववाचक संज्ञा

इन सभी वाक्यों में लाल शब्दों को हम केवल महसूस कर सकते हैं, इन्हे छू नहीं सकते है इसलिए इन्हे भाववाचक संज्ञा के नाम से जाना जाता है।

#4 समूहवाचक संज्ञा (Samuh Vachak Sangya)

ऐसे शब्द जो किसी एक व्यक्ति, वस्तु, विषय, स्थान, या प्राणी का वोध कराने की बजाय पूरे समूह या समाज को परिभाषित करते है उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहा जाता है। 

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण :

समूहवाचक संज्ञा

#5 द्रव्यवाचक संज्ञा (Dravya Vachak Sangya)

ऐसे शब्द जिनसे किसी पदार्थ, तत्व, धातु, सामग्री, द्रव्य आदि का बोध होता है उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। इसे आसानी से समझने के लिए नीचे दिए गए उदाहरण को देखते है। 

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण : 

द्रव्यवाचक संज्ञा

आज हमने सीखा कि Sangya Kise Kahate Hain और Sangya ke Kitne Bhed Hote Hain एवं संज्ञा से सम्बंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों आप नीचे देख सकते है या फिर हमें कमेंट कर पूछ सकते है।

संज्ञा से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सबाल

प्रश्न:- 1) संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव आदि के नाम को ही संज्ञा कहा जाता है। 

प्रश्न:- 2) संज्ञा के कितने भेद होते है?

उत्तर: संज्ञा के पांच भेद होते है, व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक एंव द्रव्यवाचक संज्ञा।

प्रश्न:- 3) व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: एक ऐसा शब्द जिससे किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

प्रश्न:- 4) जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: एक ऐसा शब्द जिससे पूरी जाति का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहा जाता हैं।

प्रश्न:- 5) भाववाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: भाववाचक संज्ञा में किसी व्यक्ति, वस्तु के गुण एंव दोष, धर्म, दशा आदि का बोध होता है। 

प्रश्न:- 6) व्यक्ति वाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: किसी व्यक्ति के नाम से सम्बंधित शब्द को ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है।

प्रश्न: 7) समूह वाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान आदि के समूह को जिस नाम से सम्बोधित किया जाता है उसे समूह वाचक संज्ञा कहा जाता है।

प्रश्न:- 8) द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर: किसी पदार्थ, या द्रव्य से सम्बंधित नाम के शब्द को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है। 

प्रश्न:- 9) क्या सर्वनाम संज्ञा का ही एक रूप है?

उत्तर: जी हाँ, सर्वनाम संज्ञा का ही एक रूप है। 

प्रश्न:- 10) संज्ञा को अंग्रेजी में क्या कहते है?

उत्तर: संज्ञा को अंग्रेजी में नाउन (Noun) कहा जाता है। 

हमें उम्मीद है कि Sangya Kise Kahate Hain लेख आपको पसंद आया होगा और संज्ञा के बारे में बहुत कुछ सीखने मिला होगा। लेकिन अगर आपका फिर भी कोई सवाल रहता है तो आप कमेंट में पूछ सकते है हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले!